खेकड़ा। मोहल्ला अहिरान में पांडव चौक के पास श्रीबालाजी रामलीला कमेटी की ओर से 22 सितंबर को शिव बरात निकालने के बाद रामलीला का मंचन शुरू होगा। कारीगरों ने मंच निर्माण पूर्ण कर दिया।
कमेटी के अध्यक्ष नितिन जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे भगवान शिव की बरात का भव्य आयोजन होगा। इसके बाद रात में रामलीला मंचन प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार को कारीगरों ने मंच को अंतिम रूप दे दिया।