बागपत के बागेश्वर मंदिर में नवदंपत्ति को आशीर्वाद देते आदर्श रामलीला समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत। शहर के पुराना कस्बा स्थित आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा हर वर्ष दो गरीब कन्याओं का विवाह धूमधाम से किया जा रहा है।
इस बार भी रविवार को संध्या पुत्र महेंद्र और सपना सुरेश की शादी कराई गई। यशवीर उर्फ पिंटू, कालूराम, राजेंद्र, प्रेमपाल, श्रीनिवास, ब्रजपाल, तेजपाल, धारा सिंह, विक्की चौहान, राजू पिंडारी का सहयोग रहा।