रमाला। गांधी विद्या डिग्री कॉलेज रमाला बुढ़पुर की प्रबंध समिति के पांच पदाधिकारी व सदस्य का रविवार को निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। रामकुमार शर्मा को अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह उपाध्यक्ष चुना गया।
कॉलेज की प्रबंध समिति निर्वाचन के लिए पांच पदाधिकारी और चार सदस्य पद के लिए चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह व पर्यवेक्षक विकास शर्मा की देखरेख में नामांकन कराया था। एक पैनल पर अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष के लिए धर्मपाल सिंह, कोषाध्यक्ष तेजपाल सिंह, सचिव ओमपाल सिंह, संयुक्त सचिव सुखवीर सिंह, सदस्यों के लिए रविंद्र, ऋषिपाल, सुखपाल, कृष्णपाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। रविवार को कॉलेज परिसर में चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह और चुनाव पर्यवेक्षक विकास शर्मा ने प्रबंध समिति की निर्विरोध घोषित की। उन्होंने निर्विरोध घोषित समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को प्रमाणपत्र दिए।