फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रामरहीम को सुनारिया जेल भेजा

Sat, 01 Mar 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बरनावा आश्रम से लग्जरी गाड़ी में डेरा प्रमुख को सुनरिया जेल ले जाते हुए। संवाद
विज्ञापन
बिनौली। सुनारिया जेल से तीस दिन की पैरोल पर आए डेरा प्रमुख राम रहीम की पैरोल की अवधि शुक्रवार को पूरी हो गई। बरनावा आश्रम से उसको कड़ी सुरक्षा में सुनारिया जेल भेज दिया गया। वह बरनावा आश्रम में बीस दिन तक रहा। हत्या और दुष्कर्म के मुकदमे में सुनारिया जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे राम रहीम को दिल्ली चुनाव से पहले तीस दिन की पैरोल मिल गई थी। पैरोल की अवधि में दस दिन सिरसा आश्रम और बीस दिन बरनावा आश्रम में रहने की अनुमति दी गई। सिरसा आश्रम में पैरोल की अवधि के दस दिन बिताने के बाद आठ फरवरी को राम रहीम बरनावा आश्रम पहुंचा। वहां पर अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बीस दिन तक रहा। शुक्रवार को पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद राम रहीम को कड़ी सुरक्षा में सुनारिया जेल भेजने की तैयारी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें