फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राम रहीम ने पैरोल मांगी, फिर बरनावा आश्रम में रहेगा

Thu, 19 Jan 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम
विज्ञापन
बागपत। दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने इस साल की पहली पैरोल मांगी है। उसके बागपत के बरनावा आश्रम में रहने को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है, जिस पर पुलिस ने किसी तरह की आपत्ति नहीं होने की बात कही है। वह नवंबर 2022 में यहां से पैरोल पर रहने के बाद रोहतक जेल गया था।
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी तो वर्ष 2021 में उसे हत्या के एक मामले में उम्रकैद हुई थी। इसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। गुरमीत राम रहीम को पिछले साल जून में एक महीने की पैरोल मिली थी तो अक्तूबर में 40 दिन की पैरोल पर वह बरनावा आश्रम में रहा था। अब उसने नया साल आते ही पैरोल मांगी है। यह कहा जा रहा है कि वह अगले सप्ताह पैरोल लेकर बरनावा आश्रम में आ सकता है।

कार्यक्रम नहीं कर सकेगा, सख्ती बरती जाएगी
गुरमीत राम रहीम यहां आता है तो वह कोई कार्यक्रम नहीं कर सकेगा। उसे कोई भी कार्य करने और अनुयायी से मिलने के लिए अनुमति लेनी होगी। डेरे में कोई बाहरी व्यक्ति आएगा तो उसकी वीडियोग्राफी होगी। एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है और उसके यहां रहने पर किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है। पैरोल कब से होगी, इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें