अमीनगर सराय। कस्बे में मंगलवार को बैंड-बाजों के साथ श्री राम बारात निकाली गई। बारात में श्रीराम के साथ भरत, शत्रुघन, लक्ष्मण और राजा दशरथ रथ में सवार होकर चले। बारात का जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।
बारात का शुभारंभ श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी के सदस्यों ने फीता काटकर किया। बारात में बैंड-बाजों की धुनों पर श्रद्घालु नृत्य करते हुए और अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। बारात कस्बे के मुख्य बाजार होते हुए, यादव मोहल्ला, जाहरवीर मोहल्ला, माता मोहल्ला, लक्कड़ बाजार से बुढ़सैनी चौराहा से होते हुए शिव मंदिर पर पहुंची जहां बारात का स्वागत और श्रीराम तिलक किया। इस मौके पर नवीन गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजेश गर्ग, राकेश गुप्ता, हरिशंकर प्रजापति, विजयपाल शर्मा, महेश शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।