बिनौली। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को जिवाना गुलियान के नीलकंठ आश्रम में पहुंचकर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
नीलकंठ आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन हुआ। जिसमे आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी आश्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा सिद्धगुरु महाराज से आशीष प्राप्त किया। संवाद