फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहे की पटरी टूटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। किशनपुर बराल गांव के पास पूर्वी यमुना नहर से किशनपुर रजबहा है। सिंचाई कर्मी रविंद्र ने रमाला थाने में तहरीर दी है कि बुधवार रात उसकी ड्यूटी पूर्वी यमुना नहर स्थित किशनपुर झाल पर थी। देर रात तीन युवक झाल पर पहुंचे और उसे धमकी देते हुए उसे रस्सी से बंधक बनाकर नहर में तख्ते डालकर बंद कर दिया। पानी ओवरफ्लो होने से रजबहा टूट गया। किसान हरेंद्र, सुरेंद्र, नरेंद्र, विनय, विनोद, बिजेंद्र, शीशपाल, सुधीर, चैनपाल, मनोज किसानों की ज्वार व गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का खेत में पड़ा भूसा भी पानी में बह गया। किसानों ने मुआवजे की मांग की है। सिंचाई विभाग के जेई बीरपाल पंवार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रमाला थाने पर तहरीर दे दी है। मजदूर व जेसीबी मशीन से रजबहे की पटरी को ठीक करा दिया गया है। उधर, थाना प्रभारी महिपाल सिंह का कहना है कि सिंचाई कर्मी की लापरवाही से राजबहे की पटरी टूटने का मामला सामने आया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें