फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मां की हत्या से पहले रजत ने की थी प्रेमिका से बात

Fri, 20 Jan 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। हत्यारोपी रजत ने मां की हत्या करने से पहले और हत्या करने के बाद प्रेमिका से फोन पर बातचीत की थी। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ है। अब पुलिस हत्या में प्रेमिका की भूमिका की जांच कर रही है। शुक्रवार को रजत से जब रिश्तेदार कोतवाली में मिलने के लिए पहुंचे तो वह उन्हें देखकर रोने लगा। उधर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर की आवास विकास काॅलोनी में बृहस्पतिवार सुबह रजत ने अपनी मां मुनेश देवी की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की जांच में पता चला कि हत्यारोपी रजत ने मां की हत्या करने से पहले व बाद में अपनी प्रेमिका से फोन पर बातचीत की थी। जिसके बाद पुलिस मुनेश देवी की हत्या में उसकी प्रेमिका की भूमिका को लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर शुक्रवार को जब रजत को पुलिस जेल लेकर जाने लगी तो उसके रिश्तेदार उससे मिलने पहुंचे। उनके सामने रजत फूट-फूटकर रोने लगा।
बोला कि नशे में था, पता नहीं चला कि कैसे अपनी मां की हत्या कर दी। मां से रुपये मांग रहा था,लेकिन उसकी मां से उसे रुपये देने से मना कर दिया। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, इस हत्याकांड में हत्यारोपी की प्रेमिका की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें