फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मलकपुर गांव के राज मिस्त्री की हत्या, जीजा-साला गिरफ्तार

Wed, 21 Aug 2024 03:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली द्वारा पकड़े गए रोहित हत्याकांड के हत्यारोपी जीजा-साले।
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। मलकपुर गांव में घर से एक माह से लापता राज मिस्त्री रोहित (29) पुत्र स्वर्गीय विनोद की हत्या कर दी गई और शव को ककड़ीपुर गांव के जंगल में पूर्वी यमुना नहर किनारे दबा दिया गया। मंगलवार को बड़ौत पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपी जीजा व साले की निशानदेही पर राजमिस्त्री का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ विजय चौधरी ने बताया कि मलकपुर गांव निवासी राजीव पुत्र जगमेर व रोहित दोनों चिनाई का कार्य करते थे। दोनों में काफी अच्छी दोस्ती थी। राजीव का बहनोई दिनेश ककड़ीपुर में रहता है। वर्ष 2022 में राजीव ने रोहित से दिनेश का मकान बनाने के लिए कहा। मकान बनाने के दौरान रोहित के वहां की एक महिला से संबंध बन गए। गत तीन जुलाई को दिनेश ने रोहित व महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद रोहित वहां से भाग गया था। इसके बाद दिनेश ने इसकी जानकारी अपने साले राजीव को दी और बाद में दोनों ने रोहित की हत्या की साजिश रची।
साजिश के तहत 10 जुलाई को सुबह राजीव रोहित से मलकपुर में मिला। राजीव, रोहित को पार्टी करने की बात कहकर ककड़ीपुर ले गया था। ककड़ीपुर में जैसे ही राजीव व रोहित पहुंचे, तो दिनेश भी शराब की बोतल लेकर आ गया और गन्ने के एक खेत में शराब पार्टी करने लगे। इसी बीच दिनेश व राजीव ने रोहित को फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


- अंधेरा होने पर शव को पूर्वी यमुना नहर के किनारे दबाया
रोहित की हत्या के बाद हत्यारोपी राजीव व दिनेश उसके कपड़े उतारकर व उसका मोबाइल फोन को बंद कर उसके निवास प्रमाणपत्र को एक पॉलिथीन में लपेटकर, थैली को प्लास्टिक कट्टे में रखकर गन्ने के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। फावड़े को खेत में छिपाकर रोहित की लाश को वही छोड़कर गांव में आ गए थे। बाद में अंधेरा होने के बाद राजीव व दिनेश, रोहित की लाश को उठाकर ककड़ीपुर गांव के जंगल मेंं ले गए और पूर्वी यमुना नहर के किनारे दबा दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों से फावड़ा, रोहित के कपड़े, उसका मोबाइल फोन व मृतक रोहित, मूल निवास प्रमाण पत्र बरामद किए और आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने रोहित का कंकाल बरामद कर लिया है और उसका डीएनए टेस्ट के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- जिलाबदर था रोहित, मकान बनाने में निकल दी थी समय अवधि
रोहित जिलाबदर चल रहा था। उसे पैसे की जरूरत थी। मलकपुर गांव निवासी हत्यारोपी राजीव के कहने पर रोहित ककड़ीपुर में राजीव के बहनोई दिनेश का मकान बनाने लगा। मकान बनाने मेंं ही उसने जिलाबदर का समय निकाल दिया था, लेकिन वह 10 जुलाई को अचानक लापता हो गया था। जिसके बाद रोहित के भाई रवि ने बड़ौत कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें