अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में भाकियू युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के आवास पर शनिवार को मेरठ मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
सरकारी कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मेरठ मंडल के अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने कहा कि मंडल के जिलों की समीक्षा हो रही है। हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है, चाहे पुलिस विभाग हो या ऊर्जा निगम हो। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए मेरठ कमिश्नरी पर 27 जनवरी को होने वाली बैठक में मंडल के सभी डीएम व एसएसपी को बुलाया गया है। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 माह तक चले किसान आंदोलन में बागपत का सबसे ज्यादा सहयोग रहा है। बागपत क्रांतिकारी जिला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में धर्मेंद्र चौधरी, कालूराम, पंकज शर्मा, केपी तेवतिया, करण सिंह उर्फ पिंकी, सुनील चौधरी, राकेश, नफीस, राजपाल, नईम, संजय मानव, ताहिर खान, अश्वनी मानव, अंकित राजपूत आदि मौजूद रहे।