संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कस्बा टीकरी के लोग सोमवार को सीएमओ ने मिले। उन्होंने कस्बे की सीएचसी पर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
उनका कहना था कि 2017 में कस्बे में सीएचसी का निर्माण कराया गया था। इसका उद्घाटन नवंबर 2011 में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने किया था। सीएचसी में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो पाईं। चौगामा क्षेत्र में बुखार और पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। सीएचसी में चिकित्सक, स्टाफ और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को इलाज के लिए नर्सिंग होम या दूसरे क्षेत्रों में जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने सीएमओ से सीएचसी पर जल्द से जल्द नियमित स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने के लिए चिकित्सक व स्टाफ की तैनाती करने की मांग की। इस मौके पर शिवकुमार, चौ. राजेंद्र सिंह गट्टा, हरेंद्र, शिवकुमार, योगेश, कोशेंद्र, सहेंद्र सिंह राठी, चांदवीर, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
सहफसली खेती की जानकारी दी
दोघट। दाहा में किसान उत्पादक संघ बिनौली के कार्यालय का जिला विकास प्रबंधक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के जिला विकास प्रबंधक सोमवीर पुरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस मौके पर कार्यालय में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. संदीप चौधरी ने गन्ना सहफसली खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी। सोमवीर पुरी ने नाबार्ड की योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर एपीओ सभापति देवेंद्र राणा, संजय राणा, एफपीओ के निदेशक नरेंद्र रावत, ओमवीर तोमर, सुधीर तोमर, मांगेराम राणा, ब्रजपाल राठी, आनंद छिल्लर, सुखवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, सीईओ राहुल कुमार, यशवीर राणा, राजपाल राणा मौजूद रहे।