फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बारिश का कहर, जलभराव से जूझ रहा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में 19 घंटे के ब्रेक के बाद रात 2:30 बजे फिर झमाझम बारिश शुरू हुई, जो बुधवार की दोपहर 12 बजे तक होती रही। पांवधोई नदी और ढमोला नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल स्तर में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन जलभराव की समस्या कम नहीं हुई है। लोगों के सामने भोजन और पानी तक की समस्या है। खास बात यह है कि लोग अपने घरों की छतों पर हैं, जो जागकर रात काट रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे बारिश बंद हुई थी। दिन भर मौसम साफ रहा था और धूप भी निकली थी। मंगलवार की रात आसमान पूरी तरह साफ रहा। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश होने की आशंका जताई थी। ऐसे में रात 12 बजे के बाद फिर से आसमान में बादल आना शुरू हुए और रात 2:30 बजे यानी 19 घंटे बाद बारिश फिर से शुरू हुई। बारिश बुधवार की दोपहर 12 बजे तक होती रही। बारिश ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को फिर से मायूस कर दिया।
नदियों का जलस्तर जो मंगलवार की रात काफी हद तक उतरा था, बारिश ने वह फिर ऊपर आ गया। हालांकि उसका स्तर मंगलवार की सुबह से कम रहा। मंगलवार की सुबह आठ बजे से बुधवार की सुबह आठ बजे तक 28 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

-
कई मार्गों पर आवाजाही पूरी तरह बंद
पांवधोई नदी में धोबीघाट से पुल खुमरान तक दोनों ओर के मार्गाें पर छह फीट तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में दोनों मार्गाें पर किसी भी प्रकार की आवाजाही पूरी तरह बंद है। इसके लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई है और पुलिस लोगाें को रोक रही है। उधर, तोता चौक से धोबीघाट की ओर जाने वाले मार्ग पर भी भारी जलभराव है, जिसके चलते आवाजाही बैरिकेडिंग कर बंद की गई है। भूतेश्वर इंटर काॅलेज मैदान से पुल खुमरान तक अनेक परिवार फंसे हुए हैं। पुल खुमरान से बेहट अड्डा की ओर आने वाले मार्ग पर तीन फीट तक पानी है। इससे लोग मुश्किल से निकल पा रहे हैं।
-
कई और कॉलोनियों में पहुंचा ढमोला का पानी
ढमोला नदी से सटी साकेत विहार, पंजाबी बाग और ब्रिजेश नगर के साथ ही नई कॉलोनियों में भी पानी पहुंच गया। गंगा विहार कॉलोनी, कपिल विहार, गोविंद नगर, संत नगर, देवपुरम आदि में भी पानी पहुंचा है। लोगों के घरों में तीन से छह फीट तक पानी भरा हुआ है, जिसकी वजह से लोग घबराए हुए हैं। गोविंदनगर में रात को अचानक पानी आने से लोगों में दहशत फैल गई। ढमोला नदी किनारे मकानों से लोगों को बाहर निकाल कर अन्य स्थानों पर भेजा गया। पाताल नगरी में जल भराव होने से यहां के करीब तीस परिवार यहां से सामान लेकर अन्य रिश्तेदारों और परिचितों के यहां चले गए हैं।
-
राहत शिविरों में ठहरे हैं लोग

जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पंजाबी बाग में लगे शिविर में बुधवार को 143 लोग ठहरे हुए थे। जिन्हें भोजन और पानी नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में घर नहीं छोड़ने वाले लोग प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि उन तक बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच रही हैं। पड़ोसियों की मदद से वह बचे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें