फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, फसलों को नुकसान

Sun, 19 Mar 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
हे प्रभु कृपा करों,,,बागपत के बाघू मार्ग पर तेज हवा व बारिश के दौरान गिरी गेहूं की फसल देख शायद
विज्ञापन
बागपत। जिले में शनिवार सुबह हवा के साथ बारिश होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गेहूं और सरसों की फसलों के साथ ही सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है। आम का बोर भी खराब होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

सुबह को अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे किसानों की गेहूं की फसल गिर गई। गेहूं में बाली आई हुई और बारिश के साथ हवा फसल नुकसानदायक रही। इससे गेहूं की पैदावार कम हो सकती है।
सरसों की फसल भी पककर तैयार है और बारिश के कारण उसके दाने गिर गए। इससे भी काफी नुकसान किसानों को हुआ है। बारिश के कारण आम के बोर में फफूंदी लगने का डर है और आम पर काफी बोर आने से उत्साहित बागवानों के चेहरे पर उदासी आ गई है। वहीं जिस आलू की अभी खोदाई नहीं हुई है, उसमें गलाव शुरू हो जाएगा। इसके अलावा भी तोरई व खीरा की फसल भी बारिश के कारण प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डाॅ. संदीप चौधरी ने बताया कि इस तरह बारिश के कारण किसानों को फसलों में काफी नुकसान है। गेहूं गिरने से पैदावार प्रभावित होगी तो सरसों का दाना भी गिर जाएगा और सब्जी की पैदावार भी इससे जरूर प्रभावित होगी।

मौसम में ठंडक हुई, कीचड़ से परेशानी बढ़ी
एक दिन पहले तक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वह शनिवार को 26 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इस तरह मौसम में अन्य दिनों के मुकाबले ठंडक महसूस हुई। वहीं बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। क्योंकि बागपत में कोर्ट रोड, शौकत मार्किट, यमुना रोड, बड़ौत में मुख्य बाजार व अन्य कई जगह काफी कीचड़ हो गई।

किसानों की चिंता बढ़ती जा रही
किसान मनोज यादव ने बताया कि गेहूं की फसल में बाली आ चुकी है और हवा के साथ बारिश होने से फसल गिर गई है। किसान विनोद शर्मा ने बताया कि पहले ही आलू के भाव कम होने से घाटा हो रहा है और अब बारिश से गेहूं व सरसों की फसल का उत्पादन भी प्रभावित होता दिख रहा है। बागवान उमर फरीदी ने बताया कि इस बार मौसम आम के लिए काफी अनुकूल लग रहा है और बोर भी काफी आया हुआ है। मगर बारिश से बोर में रोग लग सकता है। चौधरी रहीस ने बताया कि अभी आलू की पूरी तरह से खोदाई नहीं हो सकी, जिसके खराब होने का डर सता रहा है।

हे प्रभु कृपा करों,,,बागपत के बाघू मार्ग पर तेज हवा व बारिश के दौरान गिरी गेहूं की फसल देख शायद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें