फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बारिश से बढ़ी ठंडक, स्मॉग से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। शुक्रवार को बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई तो स्मॉग से लोगों को राहत मिली है। यहां चार मिमी बारिश हुई है, जिससे अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है। बारिश से अगैती फसलों में फायदा होगा।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार की देर रात मौसम में बदलाव आया और यहां बूंदाबांदी शुरू हो गई। शुक्रवार को भी दिन में कई बार हल्की बारिश के होने से ठंडक बढ़ गई है। इससे स्मॉग से राहत मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकार्ड किया गया।

सांस के मरीजों को मिलेगी राहत
स्मॉग के कारण सांस के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। जिला अस्पताल में सांस के मरीजों की ओपीडी बढ़ रही थी। सीएमएम डॉ एसके चौधरी ने बताया कि बारिश होने से स्मॉग में कमी आई है, जिससे सांस के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


तापमान गिरने से हुआ सर्दी का अहसास
जिले में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। तापमान गिरने से मौसम में ठंडक आने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ और लोगों ने स्वेटर, जर्सी निकाल लिए। शहर में शाम के समय लोग स्वेटर और जैकेट पहनकर घूमते दिखे। जिले में अगले दो दिन तक मध्यम गति से हवा चलेगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

अगैती फसलों के लिए लाभदायक है बारिश
कृषि वैज्ञानिक अंकिता नेगी का कहना है कि अगैती फसलों के बारिश लाभदायक है। बारिश से सरसों की अगैती फसल और गन्ने की फसल को फायदा होगा। जबकि पछैती फसलों को बारिश से नुकसान होगा। उनके अनुसार किसान आलू की बुआई कर सकते है। इसके अलावा टमाटर और प्याज की बुआई करने का यह समय सबसे उपयुक्त बताया गया है। सरसों में फ्लीया बीटल का प्रकोप इस समय देखा जा रहा। कीट लगने पर फसल की पत्तियों में छेद हो जाते हैं। इससे बचाव के लिए फ्लूबेंडियामाइड 20 डब्ल्यूजी या स्पाइनोसैड 45 एससी का एक मिली प्रति लीटर के हिसाब से छिड़काव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें