फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, फसलों के लिए फायदा

विज्ञापन
बारिश होने से खेकड़ा में रेलवे रोड पर हुआ जलभराव - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार दोपहर को कुछ देर के लिए बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बारिश से फसलों के लिए फायदा है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ था। दोपहर में हुई बारिश के बाद तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई है। तापमान कम होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं।
कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि बारिश से फसलों को फायदा होगा। बरसात होने से सबसे अधिक फायदा गन्ने व धान की फसल को होगा। कृषि वैज्ञानिक अंकिता नेगी ने बताया कि फिलहाल चारे के अलावा धान, गन्ना की फसल है। जिले में गन्ना मुख्य फसल है। बरसात होने से गन्ने की बढ़ोतरी के साथ उसकी मिठास भी बढ़ेगी। गन्ने के अलावा बारिश होने से धान की फसल की सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बारिश से चारे और दलहनी फसलों के लिए भी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से जगह-जगह जलभराव
खेकड़ा। क्षेत्र में हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। जिस कारण आवागमन में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब आधा घंटे तक हुई बारिश से जैन कालेज रोड, रेलवे रोड, पाठशाला रोड, यादव चौक आदि मार्गों पर जलभराव हो गया। वहीं बारिश से किसानों के खेेतों में खड़ी धान, गन्ना, चारा आदि की फसलें लहलहा उठीं। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को जनपद में 6.5 एमएम बारिश हुई है।

बागपत कोर्ट रोड पर बारिश के बीच जाते महिला व छात्र- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें