फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, मकान व दुकानों को तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-अग्रवाल मंडी टटीरी में लोगों ने जताया विरोध, 70 साल से कर रहे हैं कारोबार
विज्ञापन

फोटो - एक की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में मंगलवार को रेलवे विभाग ने स्टेशन के पास से रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलवाया। पुलिस फोर्स के साथ मकान और दुकानों को तोड़ा गया। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली। हालांकि इस दौरान लोगों ने काफी हंगामा किया।
मंगलवार को रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता थान सिंह, आरपीएफ कंपनी कमांडर जितेंद्र कुमार, बागपत रोड रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी सुभाष मीणा, बागपत रोड स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा अपने साथ पुलिस बल को लेकर अतिक्रमण हटवाने पहुंचे। वहां बुलडोजर चलाना शुरू किया तो दुकानदारों ने विरोध कर दिया और अधिकारियों से उलझ गए। इस दौरान रेलवे अधिकारियों से दो दिन का समय भी मांगा गया, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। विरोध के बावजूद टीम ने 50 से अधिक दुकानों और मकानों को तोड़ दिया। कस्बे के संजीव शर्मा, भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि मकान तोड़ने से पहले परिवारों को कोई जगह देनी चाहिए थी, क्योंकि लोग पिछले करीब 70 साल से यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन

-
250 दुकानों और मकानों पर चस्पा किए थे नोटिस
रेलवे की ओर से पूर्व में अतिक्रमण हटाने के लिए 250 दुकानों और मकानों के बाहर नोटिस चस्पा कराया गया था। रेलवे ने लोगों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के बावजूद किसी ने भी रेलवे की भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया। इस पर मंगलवार को रेलवे के अधिकारियों ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया।

दुकानदारों ने पक्षपात का लगाया आरोप
दुकानदार सुनील जैन, बबलू कश्यप, नीरज जैन का कहना है कि रेलवे अधिकारी किसी का 30 मीटर तो किसी का 40 मीटर पर मकान और दुकान तोड़ रहे हैं। उन्होंने सभी की दुकान और मकान बराबर दूरी से तोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

-
घर में थी बेटी की शादी, इसलिए नहीं तोड़ा मकान
ईश्वर कश्यप के यहां बेटी की शादी है। बुधवार को बारात आनी है। टीम के सदस्य ईश्वर के यहां पर भी अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। मगर ईश्वर और अन्य लोगों ने बेटी की शादी का हवाला देते हुए अभी मकान नहीं तोड़ने की अपील की। इस पर रेलवे अधिकारियों ने ईश्वर के मकान को नहीं तोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें