फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ब्राह्मणपुट्ठी में पंचायत के 59 लाख खर्च करने पर ही बनेगा रेलवे हाल्ट

Fri, 31 Mar 2023 05:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने पूर्व प्रधान को सहमति कराने के लिए पत्र भेजा
विज्ञापन

- ग्राम प्रधान ने मामले को राजनीतिक बताते हुए अपने स्तर से जांच कराने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ब्राह्मणपुट्ठी गांव में दस साल पहले स्वीकृत हुए रेलवे हाल्ट को तभी बनाया जाएगा, जब वहां की ग्राम पंचायत 59 लाख रुपये खर्च करेगी। रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने रेलवे हाल्ट निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष और पूर्व प्रधान नीरज पंडित को ग्राम पंचायत से रुपये खर्च करने की सहमति कराने के लिए पत्र भेजा है। वहीं ग्राम प्रधान ने पहले अपने स्तर से जांच कराने की बात कही है।
ब्राह्मणपुट्ठी गांव के लोगों ने करीब 21 वर्ष पहले रेलवे हाल्ट बनवाने की मांग उठाई थी। लोगों का कहना था कि उनके गांव से होकर ही दिल्ली-शामली रेल लाइन निकल रही है और उनको रेल में सफर करने के लिए अग्रवाल मंडी टटीरी या सूजरा जाना पड़ता है। इसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने भी कई पत्र रेल मंत्रियों को लिखे थे। पूर्व प्रधान नीरज पंडित के अनुसार वर्ष 2013-14 में रेलवे हाल्ट को मंत्रालय से मंजूरी मिल गई थी। लेकिन वह अभी तक नहीं बन सका तो उसके बारे में रेलवे के अधिकारियों को पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन

रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक विशाल शर्मा का पत्र उनको मिला है, जिसमें कहा गया है कि ब्राह्मणपुट्ठी में हाल्ट निर्माण की अनुमानित लागत 59 लाख 96 हजार रुपये हैं। निर्माण की लागत के साथ ही उसके रखरखाव का खर्च ग्राम पंचायत को देना होगा। अगर ग्राम पंचायत सहमत है तो वह सहमति जल्द ही रेलवे को भिजवाए।
विज्ञापन

- यह मामला राजनीतिक, पहले जांच कराएंगे
ब्राह्मणपुट्ठी के वर्तमान प्रधान राजीव का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक है और इसमें कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। क्योंकि ग्राम पंचायत के पास इतना बजट नहीं है। अगर ग्राम पंचायत की पूरी योजना का बजट इसमें खर्च कर दिया गया तो गांव में कोई भी कार्य नहीं हो सकेगा। इसलिए ही पहले वह अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कराएंगे और उसके बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें