फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा में मेडिकल स्टोरों पर छापा

विज्ञापन
खेकड़ा मे एक मेड़िकल स्टोर पर दवाओं की जांच करते औषधि निरीक्षक ड़ा मोहित कुमार - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा में मेडिकल स्टोरों पर छापा
विज्ञापन

खेकड़ा। औषधि निरीक्षक ने खेेकड़ा में मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इससे मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया और स्टोर संचालक अपने मेडिकल स्टोरों को बंद कर भाग खडे़ हुए। रेलवे रोड पर एक मेडिकल स्टोर संचालक न तो लाइसेंस और न ही दवाइयों के बिल दिखा सका। उसे नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक डॉ. मोहित कुमार बृहस्पतिवार को मेडिकल स्टोरों पर चेकिंग करने के लिए खेेकड़ा पहुंचे। छापे का पता लगते ही मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकांश स्टोर संचालक अपने मेडिकल स्टोर बंद कर चले गए। उन्होंने रेलवे रोड पर एक मेडिकल स्टोर पर चेकिंग की। स्टोर संचालक न तो उन्हें लाइसेंस और न ही दवाइयों के बिल दिखा सका। इस पर उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस दिया है। औषधि निरीक्षक जाने के बाद मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकानें खोलीं। औषधि निरीक्षक डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि फरार होने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों को चिह्नित किया गया है। सभी मेडिकल स्टोरों पर दवाओं और लाइसेंस की जांच की जाएगी। स्टोर का लाइसेंस और दवाओं के बिल न दिखाने वाले स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें