फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रिसोर्ट में रुकेंगे राहुल और प्रियंका, नेताओं के लिए लगे टेंट

विज्ञापन
बागपत के मवीकलां गांव स्थित द हरी कैसल में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए तैयारी तेजी से चल रही है। सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तीन जनवरी की शाम को बागपत में पहुंच जाएंगे। रात में मवीकलां में द हरी कैसल रिसोर्ट में रुकेंगे। उनके साथ केवल उनकी टीम के सदस्य रहेंगे, जबकि अन्य नेताओं के रुकने के लिए बाहर 32 बीघा जमीन में टेंट लगाया जा रहा है। वहां से चार जनवरी की सुबह को यात्रा शुरू होगी।
विज्ञापन

राहुल और प्रियंका तीन जनवरी की सुबह दिल्ली बॉर्डर से यात्रा शुरू करेंगे, जो लोनी में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वहां से विशेष गाड़ी में सीधे मवीकलां में पहुंचेंगे, जहां उस दिन की यात्रा को समाप्त किया जाएगा। उनके साथ 60 कंटेनर में नेता भी वहां आएंगे। वहां सभी नेता में रात में रुकने के बाद सुबह को यात्रा की शुरूआत करेंगे।
राहुल और प्रियंका के साथ ही अन्य नेता पैदल चलेंगे। यात्रा का बागपत, सिसाना, सरूरपुर में स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। जबकि बड़ौत में सभा की जाएगी और वहां से गाड़ी में सवार होकर यात्रा शामली में प्रवेश कर जाएगी। उसके अगले दिन यात्रा शामली से होते हुए हरियाणा के पानीपत में पहुंचेगी।
विज्ञापन

पत्थर हटवाने को एनएचएआई को लिखा पत्र
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के खेकड़ा से दिल्ली तक एलिवेटिड हिस्से का निर्माण चल रहा है। जिससे रूट डायवर्जन के लिए कई जगह पत्थर लगाए गए हैं। कांग्रेस नेता रविवार को भारत जोड़ो यात्रा के रूट का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पत्थर रखे देखकर कहा गया कि उनको हटवाने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र लिखा जाए। जिससे वहां जाम की स्थिति नहीं बन सके। जिसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र लिखा गया।

बागपत के मवीकलां गांव में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर टेंट तैयार करते कर्मचार?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें