बड़ौत की खेल इंडिया शूटिंग एकेडमी पर आयोजित प्रतियोगिता में निशाना लगाते शूटर। स्रोत कोच
बड़ौत। नगर की खेल इंडिया शूटिंग एकेडमी में सोमवार को एक दिवसीय प्रतियोगिता हुई। इसमें निशानेबाजों ने सटीक निशाने लगाए और राहुल व प्रियंका अव्वल रहे।
कोच भगत सिंह तोमर ने बताया कि अंडर-17 के पुरुष वर्ग में 10 मीटर एयर रायफल पीप साइट में राहुल ने 400 में से 380, विनय ने 375, अर्पित ने 370, सागर ने 360 अंक प्राप्त किए। वहीं महिला वर्ग में प्रियंका ने 385, शिवानी ने 380, मोनिका ने 375 अंक प्राप्त किए। विजेता शूटरों को सम्मानित किया गया। कोच ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नियमित अभ्यास करना चाहिए। इससे छोटी गलतियां दूर हो जाती हैं।