बागपत। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक में दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से राधेश्याम शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही राजपाल शर्मा और जनक सिंह सोम को संरक्षक चुना गया। वात्स्यायन पैलेस में आयोजित हुई बैठक में ब्रह्मपाल सिंह रोहिला को सचिव, राकेश मोहन गर्ग को कोषाध्यक्ष, विजयपाल सिंह तोमर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवदत्त आर्य, वेदप्रकाश भारद्वाज को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार शर्मा लेखाधिकारी व नन्दलाल डोगरा, गजेंद्र सिंह एडवोकेट, देवेंद्र कुमार आर्य, जयप्रकाश शर्मा, महा सिंह चौहान सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में गैस पाइप लाइन बिछाने में क्षतिग्रस्त की गई सड़कों की मरम्मत कराने की मांग ईओ से की गई। बैठक में सदस्य बशीर अहमद के भतीजे के निधन पर मौन धारण किया गया। इस दौरान धर्मपाल सिंह चौहान डा. सुरेश चंद कौशिक, जितेंद्र प्रसाद शर्मा, जयप्रकाश अन्य मौजूद रहे।