फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोड़ो सारे काम, आओ हम सब मिलकर पहले करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
छोड़ो सारे काम, आओ हम सब मिलकर पहले करें मतदान
विज्ञापन

बड़ौत। मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर स्कूल व कॉलेजों ने विभिन्न मार्गों से रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया।
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा व राव फारूख अहमद ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए स्कूल परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान बच्चों ने जागरूकता के लिए स्लोगन लिखे तख्तियां ले रखी थी, जिसपर लिखा था ‘छोड़ो सारा काम, आओ सब मिलकर करें मतदान’। उधर, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने रैली को झंडी दिखाई। रैली नगर की अमीनगर सराय रोड, बिनौली रोड, बिजरौल रोड, अग्रसैन मूर्ति, बाजार पुलिस चौकी, नेहरू रोड, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड से होकर गुजरी। वहीं, मांउट लिटरा स्कूल में स्कूल के चेयरमैन हंसकुमार जैन, बिजेंद्र जैन, डायरेक्टर हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य विनय चौधरी व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने रैली का शुभांरभ किया। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील परिसर में पहुंची। जहां पर एसडीएम दुर्गेश मिश्र, तहसीलदार प्रदीप कुमार, डॉ रेखा सिंह ने उन्हें शपथ दिलायी। इसी तरह, जनता वैदिक इंटर कॉलेज से भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील पहुंची। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डा रेखा सिंह, प्रचारमंत्री अजयराज शर्मा ने बच्चों को शपथ दिलायी। इस अवसर पर तहसीलदार प्रदीप कुमार, प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री, सतवीर सिंह, ललित जैन, अजयराज शर्मा, मुकेश गुप्ता, रीता कौशिक का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें