फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: प्रश्नपत्र आए, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

Fri, 10 Feb 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र बृहस्पतिवार को बागपत पहुंच गए हैं। प्रश्नपत्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। स्ट्रांग कक्ष के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पुलिस सुरक्षा में प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। विभागीय अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देख रहे हैं। परीक्षा के लिए जिले में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इन केंद्रों पर 31669 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को विभाग को प्रश्नपत्र भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परिषद की ओर से प्रश्नपत्र भिजवा दिए हैं। प्रश्रपत्रों को स्ट्रांग कक्ष में रखवाकर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है, इसके अलावा सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें