फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जनवरी को रिलीज होगी ‘प्यार बनाम खाप पंचायत’

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। दीया आर्ट इंटरनेशनल बैनर तले बनी फिल्म ‘प्यार बनाम खाप पंचायत’ तीन जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन

बामनौली गांव निवासी फिल्म के निर्माता बाबा आरके देव तोमर ने पत्रकारों को बताया कि प्यार बनाम खाप पंचायत’ फिल्म में खाप पंचायत प्रथा पर भी तर्कसंगत तरीके से प्रहार किया गया है। फिल्म में नायक की भूमिका वरुण सूरी व नायिका की भूमिका संगीता कपूर ने निभाई। इनके अलावा डोनल बिष्ट, मनोज बक्शी भी भूमिका में है। खलनायक की भूमिका में समीर है। इस फिल्म में छह गाने हैं। शूटिंग दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में की गई है। खाप पंचायत के फरमानों को तुगलकी फरमान कहकर बदनाम किया गया है। यह सरासर गलत था। खाप पंचायतों ने कभी किसी प्यार करने वालों को जान से मारने का फरमान नहीं सुनाया। सिर्फ समाज को एक अच्छा न्याय और सुरक्षा का सुझाव दिया। हमेशा समाज के सुधार का काम किया। राजा सलक्षण पाल देव तोमर ने खाप पंचायतों को सरकारी मान्यता दी थी। मुगलों और अंग्रेजों ने इस व्यवस्था को तोड़कर भारत पर कई सालों तक राज किया। नेताओं ने इसे वोट का आधार बना कर समाज के सामने प्रस्तुत किया। खाप पंचायत ने कभी किसी प्रेमी जोड़े को मौत की सजा नहीं सुनाई। इस फिल्म में आज के समाज के नेता, आज की व्यवस्था को दर्शाते हुए फिल्म का निर्माण किया गया है। यह फिल्म 3 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें