फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों से पहले ही बढ़ गए दाल के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियों से पहले ही बढ़ गए दाल के दाम
विज्ञापन

बागपत। सब्जियों के साथ अब दालों की महंगाई से भी लोग परेशान हैं। शादियों के मुहुर्त से पहले ही दालों के दाम भी आसमान पर पहुंच गए हैं। चावल के दाम घटे हैं। उड़द की दाल का थोक भाव पिछले 15 दिन में 35 रुपये बढ़ गया है। बाजार में 65 रुपये में बिक रही दाल अब थोक में 100 और ग्राहकों तक 110 रुपये प्रति किलो में पहुंच रही हैं। बाजार में नई फसल के पहुंचने के साथ ही भाव 85 रुपये प्रति किलो से गिरकर 75 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। लेकिन उड़द की फसल इस बार कम होने के चलते दाल पर महंगाई की मार बढ़नी शुरू हो गई है। उड़द धुली का थोक भाव पहले 70 रुपये प्रति किलो था, जो अब थो में 110 और फुटकर में 120 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। पहले 54 रुपये प्रति किलो में बिक रही दाल चना अब थोक में 57 और फुटकर में 65 रुपये प्रति किलो है।
इस तरह बढ़ गए दालों के दाम
दाल पहले अब थोक फुटकर
उड़द 65 100 110
उड़द धुली 70 110 120
दाल मसूर 60 85 90
मूंग छिलका 75 85 90
मूंग धुली 82 92 100
दाल चना 54 57 65
अरहर 70 72 90
मलका मसूर 53 57 70
------------------------
नोट, दामों का अंतर 15 दिन का प्रति किलो में है।
------------------------
क्या कहते हैं दुकानदार
- दालों के थोक व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता का कहना है कि दाल की डिमांड बढ़ी है। पिछले 15 दिन मेें दाम बढ़ गए हैं।
- थोक व्यापारी ललित कुमार जैन का कहना है कि कई दाल ऐसी हैं, जिनकी फसल इस बार कम हुई है। दाम बढने की यह भी एक वजह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें