फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा इंडिया समूह के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सहारा इंडिया समूह की ओर से भुुगतान न करने के विरोध में मंगलवार को अभिकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। कहना था कि यूपी के विधानसभा चुनाव आने वाले है, लेकिन इस बार मतदान तभी करेंगे जब उनका पूर्ण भुगतान सहारा इंडिया समूह द्वारा किया जाएगा। निवेशकों और अभिकर्ताओं की ओर से सहारा इंडिया समूह पर मुकदमा भी दर्ज कराया हुआ है। अधिवक्ता सोमेंद्र ढाका ने कहा कि रुपये न लौटाने पर समूह के खिलाफ सरकार को कठोर कदम उठाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में अंकित जैन, आनंद कुमार, शमशाद, नौशाद, संसार, कोपिल, धनेंद्र, राजीव, राजू, देशपाल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें