फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खोजकीपुर के खादर में जारी रहा धरना, हरियाणा के किसान लौटे

Wed, 15 May 2024 03:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। यूपी हरियाणा सीमा विवाद में खोजकीपुर गांव के यमुना खादर में नांगल गांव के किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ट्रकों में आ रहे हरियाणा के किसान लौट गए। उधर, सोमवार रातभर किसान यमुना खादर में डटे रहे।
विज्ञापन

खोजकीपुर गांव के यमुना खादर में सीमा विवाद में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। ग्राम प्रधान जगपाल सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हरियाणा के किसान गेहूं की फसल कटवाकर ले गए थे और उनके गांव में 100 बीघा से अधिक फसल उजाड़ दी गई थी। जिसको लेकर अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को हरियाणा की तरफ से ट्रकों में बैठकर किसान और पुलिसकर्मी आ रहे थे, लेकिन धरने पर बैठे किसानों को देखकर वापस चले गए। इस मौके पर डऍ. नीरज, मोहन मास्टर, सतेंद्र सरपंच, तेजू फौजी, राजीव, ओमवीर सिंह, वीरेंद्र, रोशन, सुरेंद्र, तेजवीर, हरपाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

- हरियाणा की तरफ जमीन, पानीपत प्रशासन करेगा कार्रवाई
नांगल गांव के किसानों की काफी जमीन दीक्षित अवार्ड के तहत हरियाणा के पानीपत की तरफ गई हुई है। जिस जमीन को लेकर विवाद है, वह भी पानीपत की तरफ है और किसानों का धरना वहां चल रहा है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में पानीपत के अधिकारियों से किसान मिलकर अपनी समस्या बताएं तो उनके स्तर से इसका समाधान निकाला जा सकता है। इसके लिए किसानों को बता दिया गया है। हालांकि इस मामले में वह खुद भी वहां के अधिकारियों से बातचीत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें