फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा इंडिया समूह के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शुक्रवार को निवेशकों ने कोतवाली में सहारा इंडिया समूह के खिलाफ प्रदर्शन किया। बताया कि जनपद के हजारों निवेशकों ने सहारा इंडिया समूह में विभिन्न क्षेत्रों से पैसा जमा किया था। परिपक्व होने पर पैसा वापस करने का समय आया तो इनकार कर दिया। रुपये न लौटाने पर गुराना गांव के एजेंट आनंद कुमार की ओर से एसपी को एक शिकायती पत्र देकर समूह के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाली प्रभारी मगन सिंह ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। प्रदर्शन करने वालों में आनंद कुमार, देशपाल शर्मा, संसार सिंह, राजीव, नौशाद अली दीपक जैन, अजय कुमार और अंकित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें