फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी दर बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। एक जनवरी से कपड़े और फुटवियर पर जीएसटी पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 फीसदी करने के विरोध में शुक्रवार को उप्र उद्योग प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने तहसील में प्रदर्शन किया। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुभाष सिंह को सौंपा। जिलाध्यक्ष अरुण तोमर उर्फ बॉबी ने बताया कि जीएसटी में सात फीसदी वृद्धि से उनकी कमर टूट जाएगी। उनका माल कोई नहीं खरीदेगा। साप्ताहिक बाजारों में कच्चा माल लाने वाले व्यापारियों की बिक्री होगी, जबकि वह एक रुपये की भी जीएसटी नहीं देते। व्यापारियों ने लिए गए निर्णय पर पुनर्विचार कर उसे वापस लेने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मुदित जैन, नवनीत जैन, शरद जैन, केशोराम जैन, राहुल शर्मा, अंकुर जैन, सचिन जैन, आकाश, आकाश कंसल, संदीप, मोहित, कृष्ण कुमार, हर्ष आर्य, अजय जैन, आदित्य तंवर, रिशु, निशांत जैन, विक्रम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें