फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत की बालूशाही को जीआई टैग के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यहां की मशहूर बालूशाही को जीआई टैग के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कृषि निर्यात नीति एवं जीआई टैग के संबंध में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा अच्छा निर्यात करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए और अच्छे उत्पादों का भी जीआई टैग में प्रस्ताव भेजा जाए।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र सिंह से कहा कि बागपत की बालूशाही प्रसिद्ध है और इसलिए उसको जीआई टैग दिलवाने के लिए प्रस्ताव जरूर भेजा जाए। उन्होंने शहद पर भी चर्चा की और मानक अनुरूप शहद को कृषि निर्यात क्लस्टर में जोड़ने के लिए सहमति जताई। उन्होंने कहा कि जिन उत्पादों का निर्यात ज्यादा है, उनकी पूरी सूची तैयार करके बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाए। इस दौरान सहायक कृषि विपणन अधिकारी राहुल यादव, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण, सहायक आयुक्त उद्योग अर्चना तिवारी, रटौल से जुनैद फरीदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें