फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सुनील राठी के शूटर की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील राठी के शूटर की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

छपरौली (बागपत)। हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना हत्याकांड में फरार चल रहे सुनील राठी गिरोह के शार्प शूटर 25 हजार के इनामी दिनेश उर्फ टापा की कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने संपत्ति कुर्क कर ली। इस हत्याकांड में टापा समेत तीन आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नितिन पांडे ने बताया कि 22 जून 2020 को कुर्डी गांव में हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना पर गोलिया बरसाकर घायल कर दिया था, जिसकी 30 जून को गुड़गांव के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परमवीर की हत्या में उसके भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि रोबिन खोखर हलालपुर, दिनेश उर्फ टापा निवासी जींद हरियाणा व चतर सिंह निवासी करनावल फरार चल रहे हैं। दिनेश उर्फ टापा पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है, जो सुनील राठी गिरोह का शॉर्प शूटर है। इस मुकदमे में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी दिनेश उर्फ टापा की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई। कुर्क की गई संपत्ति को गांव के ही प्रमोद को सुपुर्द की गई है। साथ ही दिनेश उर्फ टापा को न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए गए। दिनेश उर्फ टापा के खिलाफ हत्या व डकैती समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें