फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही समाज की उन्नति संभव: आर.के विश्वकर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को अलंकरण समारोह हुआ।
मुख्य अतिथि महानिदेशक आर्थिक अपराध शाखा व अध्यक्ष पुलिस भर्ती बोर्ड डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज की उन्नति नहीं हो सकती है। ये क्षेत्र उन्नति कर रहा है। ये शिक्षा के उन्नयन से संभव हुआ है। उन्होंने युवाओं से ऊंची सोच और बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। विशिष्ठ अतिथि सुभाष चंद मिश्रा, वीना मिश्रा, रमेश पांचाल ने भी छात्र-छात्राओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल दिल्ली के चेयरमैन शिक्षविद डॉ. वेदप्रकाश पांचाल ने अपने पुत्र स्वर्गीय गौरव पांचाल की स्मृति में गरीब, कमजोर महिलाओं व लोगों को सिलाई मशीन और कंबल वितरित किए। समारोह का संचालन करते हुए प्रधानाचार्य सुशील चौधरी ने अतिथियों को शॉल उढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित कर आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश, प्रबंध संचालिका डॉ. रेखा सिंह, प्रधान थान सिंह, वीर सिंह, ब्रजमोहन शर्मा, गौरव डबास, डूंगर सिंह खनी, बच्चू सिंह राणा, अशोक आर्य, कर्ण सिंह, प्रांजुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें