फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्रीराम के जयघोष के साथ निकाली शोभायात्रा

Mon, 07 Apr 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
रामनवमी पर्व पर बड़ागांव में निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल झांकी। संवाद
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में रविवार को राम नवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा निकाली। इन्होंने हाथों में भगवा झंडे लेकर श्रीराम के जयघोष लगाए। यात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। जनता वैदिक इंटर कॉलेज से शुरू होकर यात्रा अग्रसैन मूर्ति, संजय मूर्ति, गांधी रोड, अतिथि भवन, डाकखाना रोड आदि से होते हुए वापस कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। जगह-जगह लोगों ने अपने मकानों की छतों से फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। भगवान के भजनों पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य भी किया। अध्यक्षता कविंद्र तोमर व संचालन विहिप के नितिन गोस्वामी ने किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अमित राणा, सुधीर मान, राजकुमार, अन्नू पंवार, निशा, शालू, संजय सैन, सोनू आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें