फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा में धूमधाम से निकली गोवर्धन भगवान की शोभा यात्रा

विज्ञापन
शोभा यात्रा में शामिल भगवान गोवर्धन की झांकी - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर में गोवर्धन त्योहार के अवसर पर भगवान गोवर्धन की शोभायात्रा मनमोहक झाकियों, बैंडबाजों एवं आतिशबाजी के साथ श्रद्धा और उल्लास पूर्वक निकाली गई। देवी-देवताओं की झांकियों के साथ ही देशभक्ति झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

नगर में भगवान गोवर्धन की शोभायात्रा बुधवार शाम छह बजे बड़ागांव मार्ग स्थित शिव शक्ति मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा खेकड़ा के बड़ागांव रोड, रेलवे रोड, पाठशाला रोड, बड़ा बाजार, छोटा बाजार, पांडव चौक, मोहल्ला अहिरान, विजयनगर आदि विभिन्न मार्गो की परिक्रमा कर देर रात मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी-गणेश की मनमोहक झांकियों के साथ ही देशभक्ति झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
बैंडबाजे, भजन-कीर्तन मंडली भगवान गोवर्धन को समर्पित भक्ति गीतों का गुणगान करती चल रही थीं। इस दौरान गोवर्धन शोभायात्रा समिति अध्यक्ष अरविंद धामा, पुजारी जितेंद्र प्रसाद, दीपक धामा, सुरेशपाल धामा, मोहन बेदी, अशोक श्रीवास्तव, बिट्टू धामा, सहदेव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र में गोवर्धन पर गन्ने एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। महिलाओं ने गोवर्धन त्यौहार पर अपने मकानों में गोबर से गोवर्धन आस्था के साथ बनाया। शाम को परिजनों ने इकट्ठा होकर सामूहिक रूप से एक-दूसरे के घरों पर जाकर गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। किसानों ने अपने संपर्क के लोगों के यहां गन्ने का वितरण किया। उत्साहित बच्चों व युवकों ने आतिशबाजी की।

भगवान गोवर्धन की शोभा यात्रा में शामिल राधा कृष्ण और शिव पार्वती की झांकी- फोटो : KAHKRA

भगवान गोवर्धन की शोभा यात्रा में शामिल देशभक्ति झांकी- फोटो : KAHKRA

गोवर्धन त्यौहार पर खेकड़ा में निकाली गई गोवर्धन की शाभा यात्रा में शामिल झांकी- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें