फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नहीं होता समस्याओं का समाधान, अधिकारी कटवाते हैं चक्कर

Sat, 29 Apr 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उद्योग बंधुओं की बैठक में अधिकारियों पर समस्याओं का समाधान करने की जगह चक्कर कटवाने के आरोप लगाए गए। बैंक अधिकारियों पर भी लोन नहीं करने का आरोप लगाया गया। इस तरह की समस्याएं सामने आने पर डीएम भड़क गए और अधिकारियों को जल्द समस्याओं के समाधान का आदेश दिया।
विज्ञापन

उद्योग बंधुओं की बैठक में पुलिस विभाग से कोई नहीं पहुंचा तो उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण से केवल एक अधिकारी पहुंचे। इनके अलावा भी कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचने पर डीएम राजकमल यादव ने नाराजगी जताई।
उसके बाद उद्यमियों ने बताया कि उद्योग लगाने के लिए सभी कागज पूरे करके बैंकों में फाइल देने के बावजूद लोन नहीं हो रहा। जिससे नए उद्योग लगाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

डीएम ने बैंक अधिकारियों को आदेश दिए कि फाइल पूरी होने पर तुरंत लोन कराया जाए। औद्योगिक क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं होने के साथ ही सड़कों पर बाहरी ट्रक खड़े होने की समस्या के समाधान के लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजने के लिए कहा गया।
औद्योगिक क्षेत्र में थिंक गैस कंपनी के पाइप लाइन बिछाकर गड्ढे खुले छोड़ने की बात कही गई तो हाईटेंशन लाइन के तार लटकने की समस्या बताई गई। इसके साथ ही बिजली समस्या के बारे में बताया गया और ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण फैक्टरी चलाने में परेशानी हो रही है।
यहां नाली की सफाई नहीं कराई जा रही है तो दीवारी का निर्माण भी रोक दिया गया है। डीएम ने औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारी को इन सभी समस्या के समाधान के लिए कहा तो उन्होंने बताया कि उनकी कुछ दिन पहले ही नियुक्ति हुई है।
डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब उनको कोई जानकारी नहीं है तो अन्य अधिकारियों को यहां आना चाहिए था। चेतावनी दी कि अगली बैठक में अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और समस्याओं का समाधान कराया जाए।
इस दौरान बागपत इंडस्ट्रीयिल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव गोस्वामी, महासचिव अश्विनी शर्मा, नवीन जिंदल, बाबूराम शर्मा, एसके कुंडू, दीपक कुमार, कपिल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें