बागपत के श्री राम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं
बागपत। श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेज परिसर में शनिवार को बीएड और बीएलएड के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। छात्रा प्रियांशी शर्मा मिस फेयरवेल और रजत कुमार मिस्टर फेयरवेल चुने गए।
शुभारंभ डाॅ. अरविंद गुप्ता, वैभव मित्तल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीए, बीएससी, बीकाम, बीसीए समेत अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
नाटिकाओं की भी प्रस्तुति दी गई और रैंप वाक भी कराई गई। इस मौके पर प्रश्नकाल में प्रश्न भी पूछे गए। मौके रोहित शर्मा, ललित चौहान, हरीश चौहान, रामकिशोर शर्मा, विकास शर्मा, कविता मानव मौजूद रहे।