संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के आधार का प्रमाणीकरण किया जाएगा। आधार प्रमाणीकरण में त्रुटि होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जिम्मेदार हाेंगे।
शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे पत्र में नौवीं से 12वी तक की कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्रों का आधार संख्या, नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि, लिंग और अन्य विवरण का मिलान कर परिषद की वेबसाइट पर छात्रों का विवरण 20 मई तक अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। आधार कार्ड में दर्ज नाम, लिंग या अन्य विवरण की त्रुटि होने पर छात्र का ऑन लाइन आधार प्रमाणीकरण फेल हो जाएगा, जिसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। आधार प्रमाणीकरण करने से पूर्व प्रधानाचार्यों को छात्र या उनके अभिभावक से सहमति पत्र लेना होगा।