दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव की प्रधान मुनेश देवी के पुत्र निश्चय राणा शामली जनपद के एलम से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें 16 साल के किशोर मिला। पूछताछ के बाद किशोर ने अपना नाम शावेज पुत्र गय्यूर निवासी ग्राम भाटू थाना गढ़ीपुख्ता जिला शामली बताया। किशोर ने यह भी बताया कि वह अपने परिजनों से मोबाइल लेने की जिद कर रहा था, लेकिन उन्होंने नहीं दिलाया। इस बात पर वह 25 दिन पूर्व घर से भाग कर आ गया। अब वह मजदूरी के लिए जगह जगह घूम रहा है। इस पर निश्चय राणा उसे अपने घर ले आए। इसकी सूचना थाना गढ़ीपुख्ता के प्रभारी संदीप बालियान और भाटू ग्राम के प्रधान को दी। उन्होंने बताया कि थाने पर इसकी गुमशुदगी दर्ज है। यह सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे तो शावेज को देख कर उनकी खुशी का ठिकाना नही़ रहा। परिजनों व पुलिस कर्मियों ने निश्चय राणा का आभार प्रकट किया।