फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन मे बढ़ गए फलों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पपीता 60 से 80 तो सेब 150 से 200 रुपये किलो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत । तीन दिन के कोरोना कर्फ्यू में फलों के दाम अचानक बढ़ गए हैं। इससे लोगों का बजट बिगड़ गया है। तीन पहले 60 रुपये किलो बिकने वाले पपीते के दाम 80 रुपये और 150 रुपये किलो बिकने वाले सेब के दाम 200 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि मंडी बंद होने के कारण सप्लाई निरंतर नहीं हो पा रही है। जिसके कारण फलों के दाम बढ़ गए हैं। तीन दिन में फलों के दाम 20 से 30 प्रतिशत बढ़ गए हैं। सबसे अधिक महंगा चीकू हो गया है। चीकू के दाम 40 रुपये बढ़कर 80 रुपये हो गए हैं। फल विक्रेता सूबे सिंह का कहना है कि पिछले तीन-चार दिन में ही फलों के दाम बढ़े हैं। मंडी बंद होने से सप्लाई कम होने के कारण फलों के दाम बढ़ गए हैं।
फलों के दाम
फल पहले रुपये अब रुपये
सेब 150 200
अंगूर 100 120
पपीता 60 80
केला 50 60
चीकू 40 80
अनार 80 120
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें