फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शिकायत करने वाली महिलाओं पर बनाया जा रहा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पोषण सखी का बिना परीक्षा और इंटरव्यू चयन किए जाने का प्रकरण उजागर होने पर विभागीय अफसरों में अफरातफरी मची है। शिकायत करने वाली महिलाओं पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गत अगस्त माह में पोषण सखी का चयन करने को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया के तहत 15 महिलाओं का चयन किया था। चयन के बाद सितंबर माह में चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाया गया। हाल में चयनित 15 महिलाओं में से तीन महिलाओं का चयन बिना परीक्षा और इंटरव्यू किए जाने का मामला प्रकाश में आया।
इस मामले में बड़ौत ब्लाक से जुडे़ एक गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने एडीओ आईएसबी भूपेंद्र कुमार, बीडीओ ज्योति बाला व डीसी ब्रजभूषण को शिकायत कर जांच कर कार्रवाई की मांग की तो मामला उजागर हुआ। मामला उजागर होने पर विभागीय अफसरों में अफरातफरी मच गई, वहीं शिकायत करने वाली महिलाओं पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं ने फोन कर बताया कि उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव अधिकारी बना रहे हैं। एडीओ आईएसबी भूपेंद्र सिंह का दावा है कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई और नहीं किसी पर दबाव बनाया जा रहा है। एडीओ आईएसबी भूपेंद्र ने बताया कि महिलाओं की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें