दोघट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के 11 हजार लोगों को मुचलका पाबंद करने की तैयारी है। दोघट क्षेत्र के दाहा, निरपुड़ा, धनोरा टिकरी, भड़ल, पुसार, गांगनौली, शाहजहांपुर, बामनौली गांवों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। चुनाव में इन गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी। क्षेत्र के 34 गांवों के 11 हजार से ज्यादा लोगों को मुचलके पाबंद कराने की तैयारी चल रही है। अब तक 2332 लोगों के मुचलके पाबंद करा दिए गए है। 152 मतदान केंद्रों पर ग्राम प्रधान, ग्राम सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान किया जाएगा।