- विशेषज्ञ छात्रों को नियमित अभ्यास कर दे रहे सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आ गया है। छात्र परीक्षा को लेकर तैयारी में जुट गए है। विशेषज्ञों का कहना है कि आत्मविश्वास और लगन से तैयारी करने से परीक्षा में सफलता मिलेगी। विशेषज्ञ छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नियमित अभ्यास की सलाह दे रहे है।
16 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरु हो रही है। परीक्षा में अब एक सप्ताह का ही समय रह गया है। छात्र परीक्षा की तैयारी में दिन-रात जुट गए है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए मेहनत और लगन की जरूरत होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार का तनाव न ले और पूरी नींद और संतुलित आहार लेना चाहिए। परीक्षा में तनाव लेने से तैयारी प्रभावित हो सकती है। परीक्षा में सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने से अच्छे अंक मिलेंगे। परीक्षा की तैयारी करते समय पुराने प्रश्न पत्रों से परीक्षा की तैयारी करें।
- परीक्षा की तैयारी करते समय संतुलित आहार और पूरी नींद लेना जरूरी है। नींद पूरी न होने पर स्वास्थ्य खराब होने से परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो सकती है। - नवीन गुप्ता, शीलचंद इंटर कालेज
-परीक्षा की तैयारी करते समय समय प्रबंधन सबसे अनिवार्य है। प्रत्येक विषय की तैयारी करने के लिए समय निर्धारित कर नियमित अभ्यास करने से अच्छे अंक मिलेंगे। -अनिता जैन, शिक्षिका जय सागर कन्या इंटर कालेज