फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नियम विरुद्ध चल रहे कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में नियम विरुद्ध चल रहे कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कोचिंग सेंटर चलाने की गाइडलाइन जारी कर दी है। उसके तहत ही कोचिंग सेंटर चलाने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

गाइडलाइन के अनुसार कोचिंग सेंटर पर प्रशिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का रजिस्टर, छात्रों का रजिस्टर, छात्रों से ली जा रही फीस की रसीद बही, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का भुगतान रजिस्टर की अनिवार्यता है। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि बड़ौत के पुष्पेंद्र कुमार ने नियम विरुद्ध कोचिंग सेंटरों का संचालन होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर विभाग की ओर से कोचिंग सेंटरों का संचालन करने की गाइड लाइन जारी की गई है। जिले में कोचिंग सेंटरों की जांच कराई जाएगी और नियम विरुद्ध चलने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार कोचिंग सेंटर पर प्रशिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का रजिस्टर, छात्रों का रजिस्टर, छात्रों से ली जा रही फीस की रसीद बही, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का भुगतान रजिस्टर की अनिवार्यता है। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि बड़ौत के पुष्पेंद्र कुमार ने बड़ौत में नियम विरुद्ध कोचिंग सेंटरों का संचालन होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर विभाग की ओर से कोचिंग सेंटरों का संचालन करने की गाइड लाइन जारी की गई है। विभाग की ओर से जिले में चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच कराई जाएगी। जांच में नियम विरुद्ध चलने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें