फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: पुरा महादेव मेले की तैयारी शुरू, पांच जोन एवं 12 सेक्टर बनाए, डीएम और एसपी ने परखीं तैयारियां

Sat, 11 Feb 2023 07:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी राजकमल यादव और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुरा महादेव मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
पुरा महादेव मंदिर बागपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले फाल्गुनी मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन ने शनिवार को मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मेले को पांच जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। मंदिर और मेला परिसर की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के लिए मंदिर और मेला परिसर में पुलिस बल तैनात रहेगा।

विज्ञापन


मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी राजकमल यादव और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक एवं पूजन के बाद मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

 

उन्होंने मेला समिति से मेले की तैयारियों को लेकर जानकारी ली और समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा, मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।


फाल्गुनी मेला 17 से
पुरा महादेव मंदिर में 17 से 19 फरवरी तक फाल्गुनी मेला लगेगा। मेले को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर में सजावट और बेरिकेडिंग कराई जा रही है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि 20 फरवरी को सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें