बागपत। जिले में अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को प्राईवेट चिकित्सा मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके शर्मा ने सीएमओ अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
उनका कहना है कि गांव के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग सात हजार मेडिकल में अनुभव व पैरा मेडिकल में डिग्री प्राप्त करने वाले चिकित्सक अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बिना पंजीकृत (अप्रशिक्षित) चिकित्सकों को व्यवसाय तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीएमओ को भेजे पत्र में जांच टीम गठित कर अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाने और बिना पंजीकृत चिकित्सक व चिकित्सा संस्थान के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।