बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बिना वजह आने वाले शिक्षकों ओर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। कार्यालय में आने वाले शिक्षकों की एंट्री के लिए रजिस्टर बनाया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारी बिना सूचना दिए कार्यालय के चक्कर लगाते रहते हैं। जिससे स्कूलों में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही कार्यालय का कार्य भी प्रभावित होता है। ऐसे शिक्षक और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एंट्री रजिस्टर बनाया गया है। कार्यालय में आने वाले शिक्षकों का पूरा ब्योरा रजिस्टर में तैयार कराया जाएगा। कार्यालय में प्रवेश से पूर्व शिक्षक व कर्मचारियों को रजिस्टर में प्रधानाचार्या की अनुमति, कार्य का पूरा विवरण दर्ज करना होगा। एंट्री रजिस्टर की रोजाना समीक्षा कराई जाएगी।