बागपत। स्यादवाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन एंड रिसर्च में शनिवार को नर्सिंग व बीएड विभाग की फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने एकल व सामूहिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। सीनियर छात्र-छात्राओं ने जूनियर्स का स्वागत और मार्गदर्शन किया। जीएनएम विभाग के प्रशांत और बीएड विभाग शाहरुख खान व नर्सिंग से आमिर को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। बीएससी नर्सिंग में वैष्णवी और बीएड विभाग में मुस्कान जैन को मिस फ्रेशर चुना गया। इस दौरान संस्था सचिव शिखरचंद जैन, नगेंद्र गोयल जैन, प्रधानाचार्य डॉ हरिओम भारद्वाज, धर्मेंद्र, निदेशक प्रवीण मलिक, मोहित कुमार, प्रीति पंवार, इरशाद, भूपेंद्र, भगत सिंह तोमर, राहुल जैन, संदीप कुमार, शिक्षा मौजूद रहे।