खेकड़ा। ग्राम मुबारिकपुर के प्रधान सतपाल सिंह ने शनिवार को खेकड़ा तहसील पहुंचे और एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि गांव के दो लोग उन पर अपनी निजी जगह में जबरन खड़ंजा लगवाने का दबाव बना रहे हैं। खड़ंजा ना लगाने पर अधिकारियों से उनकी झूठी शिकायत करने की धमकी दे रहे हैं। प्रधान ने एसडीएम से ग्रामीणों के कृत्यों की जांच कराने और उनके खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। एसडीएम अपूर्वा यादव का कहना है कि ग्राम प्रधान की शिकायत की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपी ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।