बड़ौत। औसिक्का गांव निवासी अमरेश ने बीडीओ को भेजे पत्र में बताया कि वह मंगलवार को सामुदायिक शौचालय की सफाई कर घर लौट रही थी। तभी दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों ने शौचालय का ताला तोड़ दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि शौचालय का ताला तोडृने वाले लोग प्रधान पक्ष के है। ग्राम प्रधान लगातार अवैध उगाही का दबाव बना रहे है। इस संबंध में सितंबर 2021 में भी डीएम को लिखित मेें शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हाल ही में ग्राम प्रधान ने दबाव डालकर उससे रुपये वसूल किए। उसने कार्रवाई की मांग की। उधर, बीडीओ ज्योति बाला ने शिकायत पत्र पर जांच कर कार्रवाई की बात कहीं। वहीं, ग्राम प्रधान आरिफ ने आरोपों को निराधार बताया।